बुधवार, 11 सितंबर 2019

कपूर के तेल के जादुई फायदे Magical benefits of camphor oil

कपूर के तेल के जादुई फायदे


जितना लाभकारी है कपूर, उतना ही बेशकीमती है इसका तेल।

आइये जाने कैसे: -

कपूर अपने एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुणों के लिए जाना जाता है और ये पूजा-हवन सामग्री के अलावा सेहत और ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

तो आइए जानते हैं कपूर के तेल के जादुई फायदे। कपूर का तेल घर पर ही बना सकते हैं।

वैसे तो कपूर का तेल बाजार में भी उपलब्ध होता है, लेकिन इसे घर पर भी बड़ी ही आसानी से तैयार किया जा सकता है।

इसे घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और किसी एयरटाइट डिब्बे में रख दें।

कुछ समय बाद नारियल का यह तेल कपूर के सत्वों को ग्रहण कर लेता है और ये हो गया तैयार कपूर का तेल।

जानते हैं इसके 5 जादुई फायदे -

1. शरीर के किसी भी भाग में दर्द होने पर कपूर का तेल हल्का गुनगुना कर उस स्थान पर मसाज करने पर दर्द से राहत मिलती है।

2. गुनगुने गर्म पानी में थोड़ा सा कपूर का तेल डालकर इसमें कुछ देर के लिए अपने पैरों को डुबोकर बैठ जाएं। इससे आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी और फटी एड़ियां भी जल्दी ही ठीक हो जाएंगी।

3. यदि आपके पैरों में कोई इंफेक्शन या फंगस लगा हो, तो भी ऐसा करने से फंगस हट जाएंगे और साथ ही दर्द से भी राहत मिलेगी।

4. कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाकर आधे से 1 घंटे बाद बाल धो लें ऐसा करने से बाल मजबूत होते हैं और झड़ना भी रुक जाते हैं।

5. कपूर का तेल स्किन पर जले या कटे का निशान हो तब भी उस हिस्से पर लगाने से निशान हल्के होते चले जाएंगे।

6. त्वचा की किसी भी प्रकार की समस्या हो, कपूर का तेल उसे समाप्त कर आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा देता है।

7. कपूर के तेल से त्वचा पर फोड़े-फुंसी और मुंहासे ठीक हो जाते हैं। इससे न केवल मुंहासों में कमी आती है, यह त्वचा पर मुंहासों के पुराने दाग-धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर देता है।

8. कपूर को तेल तनाव दूर करने में भी काफी कारगर है। इसे माथे पर लगाना या फिर बालों में इसकी मसाज करने से तनाव कम होता है।

9. कपूर के तेल से मसाज करने से बालों का झड़ना हो या फिर डैन्ड्रफ की समस्या हो, इन दोनों समस्याओं का हल हो जाएगा ।

10. कपूर के तेल से मसाज करने से बालों के दोबारा उगने में भी काफी असर कारक है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें